Select Date:

​​​​​​​ईरान के साथ ट्रेड करने वाली 3 भारतीय कंपनियां बैन:अमेरिका बोला- ईरान इनके जरिए रूस को ड्रोन्स दे रहा, अवैध व्यापार में भी शामिल

Updated on 26-04-2024 01:59 PM

अमेरिका ने ईरान के साथ व्यापार करने पर भारत की तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कंपनियों पर आरोप है कि ये ईरानी सेना के साथ अवैध व्यापार और उनके लिए ड्रोन्स ट्रांसफर करने का काम करती थीं।

अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने बताया कि यह बैन भारत के अलावा कई दूसरे देशों की कंपनियों, लोगों और जहाजों पर लगाया गया है। ये सभी गुप्त तरह से रूस तक ईरानी ड्रोन्स की डिलीवरी में अहम भूमिका निभाते हैं।

इन ड्रोन्स का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ जंग में किया जाता है। जिन भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनमें जेन शिपिंग, पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटिड और सी आर्ट शिप मैनेजमेंट कंपनी शामिल है।

रूस के अलावा चीन और वेनेजुएला भी जा रहे ईरानी शिपमेंट
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की कंपनी सहारा थंडर दूसरे देशों में उसकी कमर्शियल एक्टिविटीज का मुख्य जरिया है। यह ईरान की सेना के तहत काम करती है। सहारा थंडर ईरानी रक्षा मंत्रालय के लिए ईरानी सामानों की सेल और शिपमेंट का काम करती है। यह शिपमेंट रूस के अलावा चीन, और वेनेजुएला तक भी पहुंचाया जाता है।

अमेरिकी विभाग ने बताया कि ईरान की सहारा थंडर कंपनी ने CHEM जहाज के लिए भारत की 2 कंपनियों (जेन शिपिंग और पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटिड) के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इस जहाज को UAE की एक कंपनी ऑपरेट करती है। सहारा थंडर ने साल 2022 से CHEM जहाज को कई देशों में शिपमेंट डिलीवर करवाने के लिए इस्तेमाल किया है।

ईरान को शिप मैनेजमेंट सेवाएं दे रही भारतीय कंपनी
इसके अलावा भारत की तीसरी कंपनी सी आर्ट शिप मैनेजमेंट UAE की कंपनी के साथ मिलकर सहारा थंडर को शिप मैनेजमेंट सेवाएं देती हैं। अमेरिका के टेररिज्म एंड फाइनेंस इंटेलिजेंस के अधिकारी ब्रायन नेल्सन ने कहा कि ईरान लगातार क्षेत्र में अस्थिरता फैलना का काम कर रहा है।

वह यूक्रेन के खिलाफ रूस की जंग में उसका साथ दे रहा है और इजराइल पर हमले कर रहा है। इसके अलावा वो आतंकी संगठनों तक अपने ड्रोन्स भी पहुंचा रहा है। अमेरिका लगातार ब्रिटेन और कनाडा के साथ मिलकर उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते रहेंगे, जो ईरान के मंसूबों को पूरा करने में उनकी मदद कर रहे हैं।

अमेरिका ने पाकिस्तान को भी दी थी बैन की धमकी
इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान को भी ईरान के साथ बिजनेस डील करने पर चेतावनी दी थी। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि इसके बदले वो पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगा सकता है।

दरअसल, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी 22 अप्रैल को 3 दिन के दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे थे। पाक PM शहबाज शरीफ के साथ बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड को 10 अरब डॉलर पहुंचाने पर सहमति बनी थी। इसी से नाराज होकर अमेरिका ने कहा था कि जो भी ईारन के साथ व्यापार करेगा उस पर बैन का खतरा है।

अमेरिका से तनाव के बावजूद ईरान से तेल खरीदता रहा था भारत
इससे पहले साल 2011 में भी ईरान के परमाणु प्रोग्राम के चलते अमेरिका ने उस पर कई आर्थिक पाबंदियां लगाई थीं। इसके बाद साल 2012 में अमेरिका ने दुनिया के सभी देशों के बैंकों को आदेश दिया था कि वो ईरान की तेल के बदले होने वाली पेमेंट्स को रोक दें।

हालांकि, इस दौरान 7 देशों को छूट दी गई थी, जिनमें भारत भी शामिल था। छूट के बावजूद इन सातों देशों पर दबाव डाला गया था कि ये ईरान से तेल खरीदना कम कर दें। लेकिन भारत ने ऐसा नहीं किया था। उस वक्त जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक ईरान से तेल खरीदने के मामले में भारत ने चीन को पछाड़ दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
संयुक्त राष्ट्र: फिलिस्तीन की सदस्यता को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारी समर्थन मिला। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारी बहुमत के साथ फिलिस्तीन की पूर्ण सदस्यता का समर्थन किया है। भारत…
 11 May 2024
इस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान एक बार फिर बर्बादी की राह पर चल रहा है। अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी ताजा स्टाफ रिपोर्ट में इस बारे में चेतावनी दी है। शुक्रवार को…
 11 May 2024
इटली में एक महिला जिपलाइन के सुरक्षा हार्नेस से फिसलकर 60 फीट नीचे गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। दरअसल, 41 साल की गिजलेन मुताहिर अपने परिवार के…
 11 May 2024
PoK में बढ़ती महंगाई और बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार (10 मई) को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पाकिस्तान ने प्रदर्शन को रोकने के लिए PoK के…
 11 May 2024
अमेरकी पुलिसकर्मी ने फ्लोरिडा में एयरफोर्स के एक अश्वेत सैनिक रॉजर फोर्टसन को गोली मार दी। पुलिसकर्मी के बॉडी कैमरे में घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया, जिसे गुरुवार को…
 11 May 2024
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने बॉडीगार्ड चीफ को बर्खास्त कर दिया है। सेहरी रुड उस एजेंसी UDO के चीफ थे जो जेलेंस्की की सेफ्टी के लिए जिम्मेदार है।…
 11 May 2024
जंग के बीच रूस ने यूक्रेन के खार्किव में लड़ाई तेज कर दी है। फ्रांस की न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, शुक्रवार (10 मई) को रूस की सेना खार्किव में…
 11 May 2024
अमेरिका के विदेश विभाग ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें यह शक जताया गया है कि गाजा में इजराइल ने अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानून के…
 11 May 2024
संयुक्त राष्ट्र संघ( UN) की असेंबली में फिलिस्तीन को परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास होने से इजराइली राजदूत गिलाद एर्दान भड़क गए। उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान UN चार्टर…
Advt.