Select Date:

5 टीमें जिन्होंने आईपीएल 2024 में मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के, हैदराबाद तो 100 के पार पहुंची

Updated on 26-04-2024 02:13 PM
आईपीएल 2024 में गजब की बैटिंग देखने को मिल रही है। टीमें इम्पैक्ट प्लेयर नियम का पूरा फायदा उठा रही है। बल्लेबाज में गहराई होने की वजह से खुलकर बैटिंग देखने को मिली है। अभी तक सीजन में 41 मैच खेले गए हैं, जिसमें बल्लेबाजों ने 729 छक्के मारे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिच क्लासेन सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। हम आपको आज सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टॉप-5 टीमें के बारे में बताते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद- 108 छक्के

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन में छक्के मारने के मामले में टॉप पर है। अभी तक किसी भी सीजन में हैदराबाद ने 100 छक्के नहीं मारे थे। लेकिन इस बार 8 मैच में ही पैट कमिंस की टीम 108 छक्के मार चुकी है। सीजन में दो सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैदराबाद के ही अभिषेक शर्मा और हेनरिच क्लासेन हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 90 छक्के

आरसीबी पॉइंट्स टेबल में भले ही अंतिम नंबर पर है लेकिन छक्के मारने के मामले में टीम दूसरे नंबर पर है। इसकी सबसे बड़ी वजह उनका घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम है। यह मैदान गेंदबाजों के लिए कब्रगाह है। यही वजह है कि जीत के लिए जूझ रही आरसीबी अभी तक लीग में 90 छक्के मार चुकी है।

दिल्ली कैपिटल्स- 86 छक्के

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के भी इस सीजन 86 छक्के हो चुके हैं। कप्तान ऋषभ पंत खुद ही बेहतरीन लय में हैं। एक्सीडेंट की वजह से करीब 15 महीने बाद आईपीएल से मैदान पर वापली करने वाले पंत 9 मैचों में 21 छक्के मार चुके हैं। जेक फ्रेजर-मैकगर्क के तो 4 मैच में 16 छक्के हैं।

मुंबई इंडियंस- 85 छक्के

हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस सीजन में अभी तक 85 छक्के मार चुकी है। टीम में एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। चार बल्लेबाजों के 10 से ज्यादा छक्के हैं। इसमें रोहित के अलावा तिलक, ईशान और डेविड शामिल हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स- 70 छक्के

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में छक्के मारने वाले एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं। यही वजह है कि 5वें नंबर पर इस टीम का होना चौंकाने वाला है। टॉप ऑर्डर के लय में होने की वजह से रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल को ज्यादा बैटिंग का मौका नहीं मिल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2024
पाकिस्तान ने आयरलैंड को 7 विकेट से हराकर तीन टी-20 मैचों की सीरीज में वापसी की है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी…
 13 May 2024
बेंगलुरु: दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। इस मैच में बैन की वजह से ऋषभ पंत नहीं खेले थे।…
 13 May 2024
बेंगलुरु: आईपीएल 2024 में कई कमाल के कैच के साथ ही बेहतरीन रन आउट भी देखने को भी मिले हैं। इसके साथ ही खराब फील्डिंग का काफी दिखी है। पंजाब किंग्स…
 11 May 2024
​शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की धमाकेदार बैटिंग के बाद मोहित शर्मा की घातक गेंदबाजी से गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हरा दिया। इस जीत…
 11 May 2024
ढाका: बांग्लादेश के खिलाफ चौथे टी20 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने फील्डिंग में एक ऐसा ब्लंडर किया जिससे टीम खूब खिल्ली उड़ रही है। बांग्लादेश की पारी के आखिरी ओवर…
 11 May 2024
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का फाइनल नए वेन्यू पर हो सकता है। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने बताया कि बोर्ड ने ICC…
 11 May 2024
दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके। उन्होंने 6 राउंड के बाद 88.36 मीटर का बेस्ट थ्रो…
 11 May 2024
आयरलैंड ने 3 मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ आयरलैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की…
 11 May 2024
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में गुरुवार को गुजरात टाइटंस (GT) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 35 रन से हरा दिया। मैच के आखिरी ओवर में एक फैन मैदान…
Advt.