Select Date:

एक्टर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने X यूजर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जांच जारी

Updated on 24-04-2024 02:07 PM
बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की तकनील डीपफेक की मदद से छेड़छाड़ कर दी गई थी। अब इस मामले में एक्टर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने लीगल एक्शन लिया है। उन्होंने ट्विटर यूजर (एक्स) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। आइये जानते हैं पूरा मामला।

महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने मंगलवार को एक X यूजर के खिलाफ कथित तौर पर एक 'डीपफेक' या हेरफेर किया गया वीडियो अपलोड करने के लिए एफआईआर दर्ज की। इस डीपफेक वीडियो में रणवीर कांग्रेस पार्टी के लिए वोट करने की अपील करते नजर आए थे और पीएम मोदी की आलोचना करते हुए। रणवीर के पिता ने एक्स यूजर @sjataindia1st के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज किया गया।

रणवीर के पिता ने कहा- किसी राजनीतिक दल से उसका कोई संबंध नहीं है

रणवीर सिंह के उस वीडियो से छेड़छाड़ हुई, जिसमें वो काशी में एक इंटरव्यू दे रहे थे। एक्टर के पिता ने शिकायत में कहा, 'रणवीर सिंह ने कभी ऐसा नहीं कहा और उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।'

इन धाराओं में केस हुआ दर्ज

अधिकारी ने बताया कि FIR भारतीय दंड संहिता की धारा 417 (धोखाधड़ी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धाराओं सहित संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। मामले की जांच जारी है।

आमिर खान का भी डीपफेक वीडियो

बीते दिनों आमिर खान का भी डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस संबंध में उन्होंने भी अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस वीडियो में वो कथित तौर पर एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते हुए दिख रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' की रिलीज को 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर मुंबई में एक बार फिर से इस मूवी की स्क्रीनिंग रखी…
 11 May 2024
'बिग बॉस 16' से स्टार बने तंजानिया के सिंगर अब्दु रोजिक ने सगाई कर ली है, और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। काफी मशक्कत के बाद अल्लाह ने अब्दु…
 11 May 2024
शालीन भनोट एक बार फिर से नॉन-फिक्शन शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 'बिग बॉस 16' में देखा गया था। और अब वह रोहित शेट्टी के…
 11 May 2024
एकता कपूर के दूसरी बार मां बनने को लेकर तेजी से खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह सरोगेसी के जरिए दूसरी…
 11 May 2024
सलमान खान की एक्‍स-गर्लफ्रेंड सोमी अली के बोल अचानक बदल गए हैं। कल तक बॉलीवुड सुपरस्‍टार को कोसने, धोखा देने और यहां तक मारपीट तक के आरोप लगाने वाली सोमी…
 11 May 2024
मलाइका अरोड़ा का भले ही अरबाज खान से लंबे अरसे पहले तलाक हो चुका है। लेकिन बेटे से उनका प्यार कम नहीं हुआ। दिनों-दिन बढ़ता गया। वह अक्सर उसका ख्याल…
 11 May 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की किताब ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (जबलपुर) ने नोटिस जारी किया है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया की सिंगल बेंच ने…
 11 May 2024
फायरिंग मामले में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने उनका सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि सलमान भी ये सारी चीजें डिजर्व नहीं करते हैं। सलमान ही…
 10 May 2024
बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार रहीं श्री देवी को BMC ने ट्रिब्यूट दिया है। बीएमसी ने श्री देवी के नाम पर लोखंडवाला के एक जंक्शन का नामकरण किया है। अब…
Advt.