Select Date:

वजन, रंग की वजह से ट्रोल होती हैं अर्पिता खान:पति आयुष बोले- 'उन्हें इससे बिलकुल फर्क नहीं पड़ता

Updated on 24-04-2024 02:12 PM

बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की है। अर्पिता को अक्सर अपने लुक्स और वजन के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। इस बारे में आयुष शर्मा ने पहली बार एक इंटरव्यू में बात की है। आयुष ने कहा कि लोग भले ही अर्पिता को ट्रोल करें लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

एक इंटरव्यू में आयुष ने कहा, 'मेरी पर्सनल लाइफ तब से चर्चा में है जब से मैंने शादी की है। कई लोग अर्पिता के वजन पर कमेंट करते हैं। जो हमारे करीबी हैं, उन्हें पता है कि अर्पिता का पूरा ध्यान केवल हमारे बच्चों आहिल और आयत पर रहता है। उनकी मदद के लिए नेनी या कोई और नहीं है। उन्होंने बच्चों को खुद बड़ा किया है।'

मां बनने के बाद बदल गई हैं अर्पिता

आयुष ने आगे कहा, 'अर्पिता को अच्छी मां बनने का ऑब्सेशन है, सोशलाइट बनने का नहीं। वो दस पार्टियों में नहीं जाती हैं। जो अर्पिता बच्चों के पैदा होने से पहले खूब पार्टी करती थी, वो अब बदल चुकी है। अब वो घर में केवल बच्चों के साथ समय बिताती है, उनका ध्यान रखती है।

अर्पिता कहती हैं-अगर हमारे बच्चे नैनीज के साथ बड़े हो रहे हैं तो उनकी परवरिश कैसी होगी।' आयुष ने कहा कि मैं यहां हूं क्योंकि अर्पिता वहां बच्चों की देखभाल कर रही हैं।

ट्रोलिंग से नहीं पड़ता फर्क

आयुष ने बताया कि अर्पिता को उनके वजन और रंग पर होने वाले कमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आयुष बोले, 'उनका एटीट्यूड काबिलेतारीफ है। लोग उनके रंग का मजाक उड़ाते हैं। वो मुझसे कहती हैं-मुझे बचपन से लोग काली-काली कहते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं कहूंगा कि जिन लोगों को उनके लुक्स और वजन से दिक्कत है, वो उन्हें ना देखें, अर्पिता अपने आपसे खुश हैं और मुझे उन पर गर्व है।'

2014 में हुई थी आयुष-अर्पिता की शादी

आयुष और अर्पिता की शादी हैदराबाद के होटल फलकनुमा में 18 नवंबर 2014 को हुई थी। इस शादी की बागडोर खुद सलमान ने संभाली थी। शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी। अब दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं। 'लवयात्री' के बाद आयुष सलमान खान के साथ फिल्म ‘अंतिम’ में भी नजर आ चुके हैं।

सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं अर्पिता
अर्पिता सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। वह खान परिवार में तब आईं, जब सलीम खान ने हेलन के साथ दूसरी शादी की थी। हेलन और सलीम खान की कोई संतान नहीं हुई, इसलिए उन्होंने अर्पिता को बचपन में गोद ले लिया था। तब से वे खान परिवार की सदस्य हैं।

खान परिवार के सभी लोग उन्हें काफी प्यार करते हैं। खास तौर पर सलमान उन्हें बेहद प्यार करते हैं। सलमान का मशहूर पनवेल फॉर्म हाउस भी उन्होंने अर्पिता के नाम पर रखा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने मदर्स डे पर अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया। उन्होंने बचपन की अनदेखी तस्वीर शेयर की। इसमें मां अमृता सिंह के साथ उनके…
 13 May 2024
सुचित्रा पिल्लई, जिन्होंने 'दिल चाहता है' में सैफ अली खान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था, वह अब जयदीप अहलावत और सोनाली बेंद्रे के साथ 'ब्रोकन न्यूज 2' में नजर…
 13 May 2024
करीना कपूर और सैफ अली खान जब भी साथ नजर आते हैं, तो सुर्खियों में छा जाते हैं। दोनों की जोड़ी और इनके बीच रोमांस, दोनों ही फैन्स पसंद करते…
 13 May 2024
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग आज 13 मई को 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशो में हो रही है। इसमें उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भी शामिल है।…
 11 May 2024
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' की रिलीज को 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर मुंबई में एक बार फिर से इस मूवी की स्क्रीनिंग रखी…
 11 May 2024
'बिग बॉस 16' से स्टार बने तंजानिया के सिंगर अब्दु रोजिक ने सगाई कर ली है, और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। काफी मशक्कत के बाद अल्लाह ने अब्दु…
 11 May 2024
शालीन भनोट एक बार फिर से नॉन-फिक्शन शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 'बिग बॉस 16' में देखा गया था। और अब वह रोहित शेट्टी के…
 11 May 2024
एकता कपूर के दूसरी बार मां बनने को लेकर तेजी से खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह सरोगेसी के जरिए दूसरी…
 11 May 2024
सलमान खान की एक्‍स-गर्लफ्रेंड सोमी अली के बोल अचानक बदल गए हैं। कल तक बॉलीवुड सुपरस्‍टार को कोसने, धोखा देने और यहां तक मारपीट तक के आरोप लगाने वाली सोमी…
Advt.