Select Date:

चीनी AI डेवलपर DeepSeek ने किया दुनिया के अमीरों को 'बर्बाद

Updated on 28-01-2025 03:31 PM
नई दिल्ली: चीनी एआई डेवलपर डीपसीक (DeepSeek) ने 24 घंटे में दुनिया के टॉप अमीरों का बड़ा नुकसान कर दिया। डीपसीक के कारण अमेरिका समेत दुनियाभर की शेयर मार्केट में गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिकी शेयर मार्केट हुआ। इस गिरावट के कारण दुनिया के टॉप 500 अमीर लोगों की नेटवर्थ संयुक्त रूप से 108 अरब डॉलर (करीब 9.34 लाख करोड़ रुपये) कम हो गई। बता दें कि सोमवार को अमेरिका मार्केट नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 3.1% की गिरावट आई।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान उन अरबपतियों को हुआ जिनका करोबार एआई से जुड़ा है। इसमें ओरेकल कॉर्प (Oracle Corp.) के को-फाउंडर लैरी एलिसन (Larry Ellison) और एनवीडिया कॉर्प (Nvidia Corp.) के को-फाउंडर जेन्सन हुआंग (Jensen Huang) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

किसे कितना हुआ नुकसान?

24 घंटे में हुआंग की नेटवर्थ में 20.1 अरब डॉलर यानी 20% की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ उनकी संपत्ति 101 अरब डॉलर रह गई है। वहीं लैरी एलिसन की नेटवर्थ को 12% यानी 22.6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। अब उनकी नेटवर्थ 171 अरब डॉलर रह गई।

इस गिरावट के कारण डेल इंक के माइकल डेल ने 13 अरब डॉलर और बिनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड के को-फाउंडर चांगपेंग 'सीजेड' झाओ ने 12.1 अरब डॉलर खो दिए। टेक-सेक्टर के दिग्गजों को 94 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

अन्य टेक अरबपतियों को हुआ फायदा

सोमवार को मार्केट में बड़ी गिरावट के बाद भी कई टेक कंपनियां बच गईं। इससे इनके अरबपति फाउंडर या को-फाउंडर की नेटवर्थ में भी इजाफा हुआ।

सोमवार को मेटा के शुरुआती सत्र में गिरावट से उबरने के बाद मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 4.3 अरब डॉलर बढ़ गई। वहीं अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति में करीब 632 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इनके अलावा बिल गेट्स की नेटवर्थ में भी 438 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 February 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट बुधवार को लगातार छठे दिन गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे बड़े…
 12 February 2025
नई दिल्ली: क्रिप्टो माइनिंग प्लेटफॉर्म पीआई नेटवर्क के मेननेट (Pi Network’s mainnet) की लॉन्चिंग की घोषणा हो गई है। खबर आई है कि यह 20 फरवरी, 2025 को लॉन्च होगा।…
 12 February 2025
नई दिल्ली: वैलेंटाइन डे के मौके पर एयरलाइंस ने भी ऑफर की बारिश कर दी है। इंडिगो और एयर इंडिया ने न केवल किराए में कटौती की है, बल्कि वे कपल्स…
 12 February 2025
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट आई और यह 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। मुकेश अंबानी…
 12 February 2025
नई दिल्ली: 64 साल पुराना इनकम टैक्स कानून बदलने जा रहा है। सरकार नया इनकम टैक्स बिल लेकर आ रही है। माना जा रहा है कि इसे कल यानी गुरुवार को…
 12 February 2025
नई दिल्ली: भारत में जनवरी में पाम तेल का आयात लगभग 14 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया…
 30 January 2025
नई दिल्ली: दिल्ली समेत देश के विभिन्न शहरों से प्रयागराज पर महाकुंभ के लिए एयरलाइंस कंपनियां लाइन पर आती नजर आ रही हैं। कुछ दिनों से यह खबर चर्चा का विषय…
 30 January 2025
नई दिल्ली: AI को लेकर मोदी सरकार का खास फोकस रहा है। इस लिहाज से इस साल के बजट में भी इस सेक्टर का खासतौर से जिक्र हो सकता है। दरअसल,…
 30 January 2025
नई दिल्ली: देश में आने वाले दिनों में खाने के तेल की किल्लत हो सकती है। इसकी वजह यह है कि किसान तिलहन से ज्यादा गेहूं की फसल पर ज्यादा ध्यान…
Advt.