Select Date:

मां व बेटे का फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated on 07-05-2024 05:31 PM
अंबिकापुर ।  जिले के सनावल थाना के पचावल गांव में मां व बेटे का फांसी पर लटका शव मिला है। मामला आत्महत्या का है या हत्या के बाद दोनों का शव फांसी पर लटकाया गया है इसकी जांच पुलिस कर रही है। घटना से जुड़े जो तथ्य सामने आए हैं उससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
पचावल गांव से लगे जंगल में सोमवार को महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने एक महुआ के पेड़ पर महिला एवं किशोर का शव फांसी पर झूलता देखा। शव पचावल निवासी लक्ष्मी यादव (36) एवं उसके पुत्र आशीष यादव (14) की थी। मौके पर पहुंचे स्वजन ने शव को फांसी के फंदे से उतार लिया था। पुलिस जांच में पता चला कि मृतका लक्ष्मी यादव 29 अप्रैल को इलाज कराने के नाम से घर से निकली थी। वहीं उसका पुत्र आशीष यादव 27 अप्रैल को नाना के यहां जाने के नाम पर निकला था। दोनों वापस नहीं लौटे थे।
सोमवार सुबह दोनों का शव गांव के बाहर फांसी के फंदे पर झूलता मिला।स्वजन के अनुसार लक्ष्मी का मोबाइल खराब हो गया था और उससे संपर्क नहीं हुआ था।पुलिस जांच में पता चला है कि लक्ष्मी यादव अपने पति हृदय नारायण यादव की दूसरी पत्नी थी।

हृदय नारायण यादव की पहली पत्नी से दो बच्चे थे, जिनमें छोटे बेटे ने पिछले वर्ष फांसी लगा ली थी। बड़े बेटे का विवाह एक माह पूर्व हुआ है। फांसी पर झूलता मिला आकाश लक्ष्मी यादव का बड़ा बेटा था। उसका छोटा बेटा 10 वर्ष का है जो अपने नाना-नानी के पास था। मृतका की मां मानमति यादव का कहना है कि उसकी पुत्री एवं दामाद का पहले से विवाद चल रहा था। दामाद उसके चरित्र पर संदेह करता था। दामाद ने फोन कर कहा था कि वह उसकी हत्या कर देगा।

मानमति ने कहा कि दोनों की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। मानमति ने कहा कि लक्ष्मी स्वयं आत्महत्या कर सकती है, वह बच्चे को फांसी के फंदे पर नहीं लटका सकती। साक्ष्य छिपाने के लिए लड़के की भी हत्या कर दोनों के शवों को लटका दिया गया है। सनावल थाना प्रभारी अजय साहू ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चल सकेगा कि उनकी मौत की कारण क्या है? मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गौण खनिजों विशेषकर रेत के अवैध उत्खनन एवं भण्डारण के मामले में जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर धर्मेश…
 18 May 2024
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारत स्काउट एवं गाइड, रायपुर रेल मंडल के जिला आयुक्त अवधेश कुमार त्रिवेदी (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक) के मार्गदर्शन में बढ़ती गर्मी को देखते हुए रायपुर…
 18 May 2024
रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने 17 मई को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 4 मामलों में 5 भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को जेल भेज दिया। पांचो के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत थी। छत्तीसगढ़…
 18 May 2024
रायपुर। राजधानी के एक होटल में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को युवक का शव होटल के कमरे में मिला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक…
 18 May 2024
बरमकेला। जंगल छोड़ हाथियों का गांव और शहर की ओर पलायन नई समस्या बन रहा है। हाथियों का गांव की तरफ कूच करने के कई कारण हैं। घटते जंगल, पानी की…
 18 May 2024
सारंगढ़ । जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थरगांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।…
 18 May 2024
रायपुर। उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में हिंसा के समाचारों के बीच वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर बात की। एक छात्र…
 18 May 2024
रायपुर। उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज वीडियो कॉल कर कबीरधाम के उस युवा लिवरु उर्फ दिवाकर से बात की, जो कभी 14 लाख का इनामी नक्सली था, लेकिन…
 17 May 2024
जगदलपुर। शहर के व्यवस्तम मार्ग चांदनी चौक से एसबीआई चौक तक के मार्ग को व्यवस्थित यातायात सुविधा के लिए प्रायोगिक तौर पर वन-वे जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। नागरिकों और…
Advt.