आज Wipro और Tejas Networks समेत ये शेयर लगाएंगे दौड़, तेजी के संकेत
Updated on
21-01-2025 02:15 PM
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को तेजी आई थी। बीएसई सेंसेक्स 454 अंक चढ़ा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 23,300 अंक के ऊपर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच मुख्य रूप से बैंक शेयरों में तेजी से बाजार बढ़त में रहा था। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 454.11 अंक यानी 0.59 फीसदी उछलकर 77,073.44 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 699.61 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 141.55 अंक यानी 0.61 फीसदी चढ़कर 23,344.75 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक नौ फीसदी से अधिक लाभ में रहा था। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स में भी प्रमुख रूप से तेजी रही थी। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में जोमैटो, अडानी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और टाटा मोटर्स शामिल थे।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Tata Teleservices, CreditAccess Grameen, Kotak Mahindra Bank, Vodafone Idea, Gujarat Ambuja Exports, Tejas Networks और Wipro शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Swan Energy, BLS International Services, Sterling and Wilson Renewable Energy, Netweb Technologies India, PTC Industries, Supreme Industries और UNO Minda के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट बुधवार को लगातार छठे दिन गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे बड़े…
नई दिल्ली: क्रिप्टो माइनिंग प्लेटफॉर्म पीआई नेटवर्क के मेननेट (Pi Network’s mainnet) की लॉन्चिंग की घोषणा हो गई है। खबर आई है कि यह 20 फरवरी, 2025 को लॉन्च होगा।…
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट आई और यह 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। मुकेश अंबानी…
नई दिल्ली: भारत में जनवरी में पाम तेल का आयात लगभग 14 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया…
नई दिल्ली: दिल्ली समेत देश के विभिन्न शहरों से प्रयागराज पर महाकुंभ के लिए एयरलाइंस कंपनियां लाइन पर आती नजर आ रही हैं। कुछ दिनों से यह खबर चर्चा का विषय…