Select Date:

'स्‍टील किंग' के नाम से जो पूरी दुनिया में मशहूर, उनकी बेटी क्‍या करती है? हैरत में डाल देगी हैसियत

Updated on 27-04-2024 12:24 PM
नई दिल्‍ली: कई भारतीय अरबपति अपने परिवार के सदस्यों की मदद से अपने कारोबारी साम्राज्य को चलाते हैं। उन्होंने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने बच्चों को कंपनियों में लगाया है। ऐसे ही बच्‍चों में वनिशा मित्तल भाटिया भी हैं। वह स्‍टील किंग के नाम से मशहूर अरबपति भारतीय उद्योगति लक्ष्मी मित्तल की बेटी हैं। उनकी कंपनी आर्सेलर मित्‍तल उत्पादन के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी स्टील और खनन कंपनी है। लक्ष्‍मी मित्‍तल आर्सेलर मित्तल के एग्‍जीक्‍यूटिव चेयरमैन हैं। कंपनी का मुख्यालय लक्जमबर्ग में है। यह कंपनी लगभग 68 अरब डॉलर के रेवेन्‍यू वाली है।

वनिशा आर्सेलर मित्तल में नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्‍टर के रूप में काम करती हैं। उनके भाई आदित्य मित्तल भी कंपनी में काम करते हैं। वह आर्सेलर मित्तल में सीईओ और डायरेक्‍टर हैं। वनिशा 2011 से एपेरम में भी काम कर रही हैं। वहां वह चीफ स्‍ट्रैटेजी ऑफिसर हैं। उनके पास यूरोपियन बिजनेस स्कूल से BSc की डिग्री है।

क‍िसके साथ हुई है शादी?

41 साल की वनिशा की अमित भाटिया के साथ शादी हुई है। अमित भाटिया ब्रिटिश-भारतीय मूल के व्यवसायी हैं। इस जोड़े की साल 2004 में शादी हुई थी। इस शादी में लक्ष्‍मी मित्‍तल ने करीब 5.5 करोड़ डॉलर खर्च किए थे। जून 2004 में वनिशा को एलएनएम होल्डिंग्स में निदेशक मंडल में शामिल होने के लिए चुना गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2024
नई दिल्ली: शेयरों सहित सिक्युरिटीज का सीधे भुगतान आपके डीमैट अकाउंट में हो सकता है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने क्लाइंट के अकाउंट में शेयरों और सिक्युरिटीज का सीधे…
 14 May 2024
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स की तलाकशुदा पत्नी मेलिंडा गेट्स ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के को-चेयर पद से इस्तीफा देने की घोषणा…
 14 May 2024
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज सुबह से तेजी देखने को मिल रही है। बाजार सुबह बढ़त के साथ खुला है। बाजार में कल यानी सोमवार को भी बढ़त देखने को…
 14 May 2024
नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो कम से कम 100 छोटे विमानों का ऑर्डर देने की तैयारी में है। कंपनी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क को बढ़ाने की योजना बना रही…
 14 May 2024
पतंजलि विज्ञापन केस में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव, बालकृष्ण और अन्य के खिलाफ अवमानना याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने दोनों को व्यक्तिगत…
 13 May 2024
नई दिल्ली: विदेशों में भारत के दो प्रमुख मसाला ब्रांड्स के खिलाफ रेगुलेटरी कार्रवाई ने इस इंडस्ट्री की तरफ सबका ध्यान आकर्षित किया है। यह ऐसी इंडस्ट्री है जिसमें घरेलू और…
 13 May 2024
नई दिल्ली: भारत में कई चीजों के निर्यात में काफी उछाल देखने को मिला है। भारत सरकार कई दूसरी कंपनियों को लाने की कोशिश कर रहा है, जिससे वो देश में…
 13 May 2024
नई दिल्ली: हिंदुजा ग्रुप से जुड़ी आईआईएचएल बीएफएसआई (इंडिया) ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के 100% शेयर गिरवी रखने के लिए आरबीआई से मंजूरी मांगी है। सूत्रों…
 13 May 2024
नई दिल्ली: दिग्गज कारोबारी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (Mahindra and Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपनी मां के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है। यह फोटो…
Advt.