कौन है वह शख्स जिसने DeepSeek बनाकर उड़ाई दुनिया की नींद? पिता प्राइमरी स्कूल में रहे हैं टीचर
Updated on
28-01-2025 03:29 PM
नई दिल्ली: चीनी एआई डेवलपर डीपसीक (DeepSeek) दुनियाभर में छा गया है। इसने एक नई ताकत के रूप में उभरने के साथ ही सिलिकॉन वैली की नींव हिला दी है। यही नहीं, डीपसीक ने अमेरिका समेत दुनियाभर के कई बाजारों में कोहराम मचा दिया है। दुनिया के कई अमीरों की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई है। बात आती है कि आखिर यह डीपसीक क्या है और इसे किसने बनाया है।
क्या है डीपसीक?
यह चीन का AI स्टार्टअप है। इस स्टार्टअप को अपने अनोखे इनोवेशन के लिए जाना जाता है। इसके फाउंडर लियांग वेनफेंग (Liang Wenfeng) हैं। इस स्टार्टअप ने हाल ही में अपने एआई चैटबॉट डीपसीक-R1 को रिलीज किया था। रिलीज होने के कुछ ही समय में यह मार्केट में छा गया। यह ओपनएआई के चैटजीपीटी को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका में Apple के ऐप स्टोर पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाला फ्री ऐप बन गया।
मात्र 6 मिलियन डॉलर हुए खर्च
इस AI असिस्टेंट मॉडल को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। रॉयटर्स की एक खबर के मुताबिक डीपसीक-R1 पावर्ड इस एआई चैटबॉट को Nvidia के H800 चिप्स का उपयोग करके ट्रेन किया गया था। ऐसे में इसकी लागत 60 लाख डॉलर (करीब 52 करोड़ रुपये) से कम थी। वहीं चैटजीपीटी को बनाने में करीब 10 गुना ज्यादा रकम खर्च हुई है।
कौन हैं लियांग वेनफेंग?
लियांग वेनफेंग डीपसीक के फाउंडर और सीईओ हैं। उनके पिता चीन के एक प्राइमरी स्कूल में टीचर रहे हैं। 40 साल के लियांग का जन्म चीन के झानजियांग में हुआ था। स्कूल के शुरुआती दिनों में ही उन्हें नई-नई चीजें सीखने की जुनून था। साथ ही वह नजर आने वाली समस्या का हल ढूंढने में लग जाते थे।
लियांग की शुरुआती एजुकेशन काफी साधारण रही, लेकिन बाद में उन्होंने कई प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई की। यहां उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अपनी पकड़ मजबूत बनाई
बना डाली कई कंपनियां
ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद लियांग ने AI बिजनेस से जुड़ी कई कंपनियों की स्थापना कर डाली। उन्होंने साल 2013 में हांग्जो याकेबी इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट और साल 2015 में झेजियांग जियुझांग एसेट मैनेजमेंट कंपनी की स्थापना की। साथ ही उन्होंने साल 2019 में हाई-फ्लायर AI लॉन्च किया, जो 10 अरब युआन से अधिक की संपत्ति को मैनेज करने वाला वेंचर है। इसके बाद उन्होंने साल 2023 में डीपसीक की स्थापना की। यह AGI डेवलप करने पर फोकस्ड है।
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट बुधवार को लगातार छठे दिन गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे बड़े…
नई दिल्ली: क्रिप्टो माइनिंग प्लेटफॉर्म पीआई नेटवर्क के मेननेट (Pi Network’s mainnet) की लॉन्चिंग की घोषणा हो गई है। खबर आई है कि यह 20 फरवरी, 2025 को लॉन्च होगा।…
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट आई और यह 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। मुकेश अंबानी…
नई दिल्ली: भारत में जनवरी में पाम तेल का आयात लगभग 14 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया…
नई दिल्ली: दिल्ली समेत देश के विभिन्न शहरों से प्रयागराज पर महाकुंभ के लिए एयरलाइंस कंपनियां लाइन पर आती नजर आ रही हैं। कुछ दिनों से यह खबर चर्चा का विषय…