शादी समारोह से तीन साल की बच्ची का अपहरण, जागरूक नागरिकों ने स्टेशन पर पकड़ा
Updated on
15-02-2025 02:44 PM
ग्वालियर में एक छह साल के बच्चे के अपहरण जैसी घटना विदिशा में भी हुई। यहां एक विवाह समारोह से तीन साल की बच्ची का अपहरण हो गया लेकिन दो युवकों की सूझबूझ और तत्परता से बच्ची के साथ अनहोनी होने से बच गई। बदमाश बच्ची का अपहरण कर भाग रहा था तभी स्टेशन पर बैठे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। घटना विदिशा के रेलवे स्टेशन को गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। बदमाश ने अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे विवाह समारोह से बच्ची काे उठाया और अपने साथ स्टेशन ले गया। आरोपित गोलू उर्फ डब्बू उर्फ कोमल अहिरवार लुहांगी मोहल्ले का निवासी है उसके ऊपर पहले से ही दुष्कर्म का मामला दर्ज है। पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत उस पर केस दर्ज किया है।
रीवा टूरिज्म कॉन्क्लेव में शनिवार को राज्य सरकार को विंध्य क्षेत्र में 3 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य…
पश्चिम मध्य रेलवे से हावड़ा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। रेलवे ने पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत दुर्गापुर स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई…
सदर मंजिल के पास स्थित एक ऐतिहासिक गेट का प्लास्टर शुक्रवार रात अचानक गिर गया। प्लास्टर का टुकड़ा वहां से गुजर रही कार के बोनट पर गिरा था। हालांकि, गनीमत…
भोपाल: मध्य प्रदेश शासन इस साल सरकारी स्कूलों में 13,089 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती करने की तैयारी में है। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक के 10,150 और जनजातीय…
भोपाल। अब मध्यप्रदेश में मेडिकल स्टोर पर 10% से 80% तक की छूट दर्शाने वाले बोर्ड लगाना अवैध माना जाएगा। फार्मेसी काउंसिल ने स्पष्ट कर दिया है कि दवा बिक्री में…
भोपाल। पार्टियों में नशे की लत लगाकर युवतियों से शोषण और युवकों से ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का सरगना यासीन और शाहवर के मोबाइल ड्रग्स नेटवर्क के राज खोल रहे हैं।…
मध्यप्रदेश के पंचायत और श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का राजगढ़ के सुठालिया में लोधी-लोधा समाज के सम्मेलन में भीख वाला बयान उनके ऊपर भारी पड़ता नजर आ रहा है। मंत्री…