Select Date:

भोपाल से लापता अफगानी छात्र सोशल मीडिया पर एक्टिव:फेसबुक पर पोस्ट किए वीडियो

Updated on 05-03-2025 01:01 PM

राजधानी भोपाल से दो महीने से लापता अफगान नागरिक सैयद राशिद सादत (24) के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि उसके सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ महत्वपूर्ण सुराग जरूर मिले हैं। सोशल मीडिया पर उसने कश्मीर और दिल्ली के वीडियो पोस्ट किए हैं। उसने 28 फरवरी फेसबुक पर कश्मीर में घूमते हुए वीडियो पोस्ट किया था। वहीं 1 मार्च को उसने दिल्ली का पोस्ट किया।

जानकारी के अनुसार सैयद राशिद भोपाल के कोलार स्थित सागर ग्रीन हिल्स अमरनाथ कॉलोनी में रह रहा था। लोगों ने बताया कि जनवरी 2025 के बाद से उसे इलाके में नहीं देखा गया। जब पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसका वीजा 25 मार्च 2024 को समाप्त हो गया था, उसके बाद से वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था।

एक साल पहले हो गया था वीजा एक्सपायर, 2 महीने से नहीं आया नजर

पढ़ाई के लिए भोपाल आया अफगानिस्तान का एक नागरिक 2 महीनों से लापता है। प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार सैयद राशिद सादत (24) साल 2024 तक यूनिवर्सिटी का छात्र था। उसने एमए जर्नलिज्म कम्पलीट कर लिया था। इसके बाद डिप्लोमा इन फोटो के लिए यूनिवर्सिटी में एडमिशन चाहता था, लेकिन वीजा एक्सटेंशन के चलते यूनिवर्सिटी ने आगे एडमिशन नहीं दिया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2025
रीवा टूरिज्म कॉन्क्लेव में शनिवार को राज्य सरकार को विंध्य क्षेत्र में 3 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य…
 27 July 2025
राज्य सरकार ने बारिश को देखते हुए यह सहूलियत दी थी कि उपभोक्ताओं को जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन (तीन महीने) एकमुश्त दे दिया जाए। सरकार के निर्देश…
 27 July 2025
पश्चिम मध्य रेलवे से हावड़ा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। रेलवे ने पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत दुर्गापुर स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई…
 27 July 2025
सदर मंजिल के पास स्थित एक ऐतिहासिक गेट का प्लास्टर शुक्रवार रात अचानक गिर गया। प्लास्टर का टुकड़ा वहां से गुजर रही कार के बोनट पर गिरा था। हालांकि, गनीमत…
 27 July 2025
9 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त देने के लिए मोहन यादव सरकार एक माह में दूसरी बार 4300 करोड़ का कर्ज लेने जा रही…
 27 July 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश शासन इस साल सरकारी स्कूलों में 13,089 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती करने की तैयारी में है। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक के 10,150 और जनजातीय…
 27 July 2025
भोपाल। अब मध्यप्रदेश में मेडिकल स्टोर पर 10% से 80% तक की छूट दर्शाने वाले बोर्ड लगाना अवैध माना जाएगा। फार्मेसी काउंसिल ने स्पष्ट कर दिया है कि दवा बिक्री में…
 27 July 2025
भोपाल। पार्टियों में नशे की लत लगाकर युवतियों से शोषण और युवकों से ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का सरगना यासीन और शाहवर के मोबाइल ड्रग्स नेटवर्क के राज खोल रहे हैं।…
 05 March 2025
मध्यप्रदेश के पंचायत और श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का राजगढ़ के सुठालिया में लोधी-लोधा समाज के सम्मेलन में भीख वाला बयान उनके ऊपर भारी पड़ता नजर आ रहा है। मंत्री…
Advt.