Select Date:

गौतम अदाणी, कुमार मंगलम बिड़ला सहित 300 बड़ी कंपनियों के एमडी व सीईओ जुटेंगे भोपाल में

Updated on 23-02-2025 01:09 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश के लिए सोमवार और मंगलवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, गोदरेज समूह के नादिर गोदरेज सहित देश की 300 बड़ी कंपनियों के अध्यक्ष, एमडी और सीईओ भोपाल में जुटेंगे।24 और 25 फरवरी को यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में ये निवेशक और वक्ता के रूप में सम्मिलित हो रहे हैं। इनमें कुछ की मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ अलग-अलग चर्चा भी होगी।

हालांकि, मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी और बाबा रामदेव के आने का कार्यक्रम अभी निर्धारित नहीं हुआ है। प्रदेश में सात क्षेत्रीय इन्वेस्टर्स समिट (आरईएस) के बाद जीआईएस होने जा रही है। समिट में सात विभागीय सम्मेलन और 10 विशिष्ट सत्र होंगे। समिट के लिए कुल 31 हजार 659 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में पंजीकरण कराया है।

ये बड़े उद्योगपति भी आएंगे

संजीव पुरी सीएमडी आइटीसी लिमिटेड, अश्विनी अरोडा एमडी दावत फूडस, रघुपति सिंघानिया सीएमडी जेके टायर, बालकृष्ण गोयनका अध्यक्ष, वेल्सपेन वर्ल्ड, सुनील बजाज कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य बिड़ला ग्रुप, सतीश पई एमडी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एम के अग्रवाल एमडी ग्रासिम इंडस्ट्री, कैलाश झावर एमडी अल्ट्राटेक सीमेंट, बाबा एन कल्याणी, सीएमडी भारत फोर्स लिमिटेड, चंद्रजीत बनर्जी डीजीसीआइआइ, राघवपत सिंघानिया, एमडी जेके सीमेंट, विनोद अग्रवाल एमडी एवं सीईओ वी कमार्शियल व्हीकल्स, पुनीत डालमिया सीईओ डालमिया सीमेंट, सुधीर मेहता सीएमडी पिनेकल इंडस्ट्रीज, कुमार वेंकर सुब्रमण्यम एमडी प्राक्टर एंड गैंबल, अभय फिरोडिया अध्यक्ष फोर्स मोटर्स, सुचिता ओसवाल जैन उपाध्यक्ष वर्धमान, हिरोशी योशिजाने एमडी ब्रिजस्टोन इंडिया, रवि झुनझुनवाला सीएमडी एचईजी, रंजिदर गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप आदि शामिल होंगे।

ये प्रमुख सत्र और सम्मेलन होंगे

  • प्रमुख सत्रों में फार्मा एवं मेडिकल डिवाइस, परिवहन एवं लाजिस्टिक्स, कपड़ा उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, कौशल विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, अक्षय ऊर्जा, पर्यटन, खनन, एमएसएमई, शहरी विकास और प्रवासी मध्य प्रदेश शामिल हैं।
  • इन सत्रों में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर री आंगस्ते टानो कूआमे, बार्कलेज के ग्लोबल हेड आनंद चित्रे, आइटीईएएस सिंगापुर के सीओओ लिम बून तियोंग, हीरा नंदानी डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक निरंजन हीरानंदानी, सिस्को इंडिया की डेजी चित्तिला पिल्लई, डीएलएफ ग्रुप के अध्यक्ष राजीव सिंह, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के रोशो राज श्रेष्ठ जैसे वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे।
  • इसके अतिरिक्त, समिट में पांच अंतरराष्ट्रीय सत्र भी होंगे जिनमें ग्लोबल साउथ कंट्रीज का सम्मेलन, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन सत्र के साथ प्रमुख भागीदार देशों जर्मनी, जापान और इंग्लैंड के विशेष सत्र शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2025
रीवा टूरिज्म कॉन्क्लेव में शनिवार को राज्य सरकार को विंध्य क्षेत्र में 3 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य…
 27 July 2025
राज्य सरकार ने बारिश को देखते हुए यह सहूलियत दी थी कि उपभोक्ताओं को जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन (तीन महीने) एकमुश्त दे दिया जाए। सरकार के निर्देश…
 27 July 2025
पश्चिम मध्य रेलवे से हावड़ा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। रेलवे ने पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत दुर्गापुर स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई…
 27 July 2025
सदर मंजिल के पास स्थित एक ऐतिहासिक गेट का प्लास्टर शुक्रवार रात अचानक गिर गया। प्लास्टर का टुकड़ा वहां से गुजर रही कार के बोनट पर गिरा था। हालांकि, गनीमत…
 27 July 2025
9 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त देने के लिए मोहन यादव सरकार एक माह में दूसरी बार 4300 करोड़ का कर्ज लेने जा रही…
 27 July 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश शासन इस साल सरकारी स्कूलों में 13,089 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती करने की तैयारी में है। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक के 10,150 और जनजातीय…
 27 July 2025
भोपाल। अब मध्यप्रदेश में मेडिकल स्टोर पर 10% से 80% तक की छूट दर्शाने वाले बोर्ड लगाना अवैध माना जाएगा। फार्मेसी काउंसिल ने स्पष्ट कर दिया है कि दवा बिक्री में…
 27 July 2025
भोपाल। पार्टियों में नशे की लत लगाकर युवतियों से शोषण और युवकों से ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का सरगना यासीन और शाहवर के मोबाइल ड्रग्स नेटवर्क के राज खोल रहे हैं।…
 05 March 2025
मध्यप्रदेश के पंचायत और श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का राजगढ़ के सुठालिया में लोधी-लोधा समाज के सम्मेलन में भीख वाला बयान उनके ऊपर भारी पड़ता नजर आ रहा है। मंत्री…
Advt.