Select Date:

डल्लेवाल की ज्यादातर नसें ब्लॉक:पैरों में ड्रिप लगाने की कोशिश, 75 दिनों से आमरण अनशन पर

Updated on 09-02-2025 01:42 PM

फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की ज्यादातर नसें ब्लॉक हो गई हैं। वह 75 दिनों से अनशन पर हैं, और उन्होंने मेडिकल सहायता लेना छोड़ दिया है।

डॉक्टरों का कहना है कि पिछले करीब 6 दिनों से उन्हें ड्रिप लगाने में दिक्कत आ रही है, क्योंकि उनकी नसें ही नहीं मिल रहीं। हाथ की ज्यादातर नसें ब्लॉक हैं, इसलिए उनकी पैरों की नसों में ड्रिप लगाने की कोशिश की जा रही है।

इधर, डल्लेवाल की सेवा में लगे एक किसान का एक्सीडेंट हो गया। उसे PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। वहीं, केंद्र सरकार की कृषि मार्केटिंग पॉलिसी ड्राफ्ट के खिलाफ आज संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से देशभर के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

शादी के कार्ड के बाद अब DJ पर भी गूंजा किसान आंदोलन इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में किसानों के आंदोलन से जुड़ने के लिए अलग-अलग मंचों से अपील की जा रही है। विवाह-शादियों के कार्ड पर किसान नेता डल्लेवाल का फोटो छापा जा रहा है। अब DJ पर भी किसान आंदोलन की अलख जगाई जा रही है।

किसान नेता शादियों में जाकर लोगों को शंभू और खनौरी मोर्चे पर किसानों के समर्थन में जुटने का संदेश दे रहे हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कुछ समय पहले पंजाबी सिंगरों, कलाकारों और DJ संचालकों से अपील की थी कि कहीं भी उनके प्रोग्राम होते हैं, वहां स्टेज से किसान आंदोलन के बारे में लोगों को जागरूक करें। इसके बाद से कई सिंगर आंदोलन से जुड़े भी हैं।

वहीं, जल यात्रा के चौथे चरण में आज हरियाणा के किसान खेतों के टयूबवेल का जल लेकर खनौरी मोर्चे पर पहुंचेंगे।

किसान का एक्सीडेंट, PGI रेफर किसान नेता डल्लेवाल की सेवा करने वाले फतेहगढ़ साहिब के किसान चरणजीत सिंह काला का शुक्रवार को एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें गंभीर हालत में PGI रेफर किया गया था, लेकिन वहां उन्हें वेंटिलेटर नहीं मिल पाया है। इससे दोनों मोर्चे के नेताओं ने नाराजगी जताई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2025
दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं को पूजा से ज्यादा सम्मान की जरूरत है। उन्हें सम्मान दिया जाए। जहां महिलाओं का सम्मान होता है,…
 05 March 2025
बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 3 फरवरी की देर रात डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने 14.8 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी बुधवार…
 05 March 2025
मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के बाद महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी को पूरे बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। महाराष्ट्र का बजट सत्र 3…
 05 March 2025
केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने बोफोर्स घोटाले का दावा करने वाले माइकल हर्शमैन से जुड़ी जानकारी अमेरिका से मांगी है। हर्शमैन 2017 में भारत दौरे पर आए थे।उन्होंने दावा किया…
 15 February 2025
एजेंसी, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जिले प्रयागराज में कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 10 की मौके पर मौत हो गई। 19 घायल बताए जा रहे हैं। सभी…
 12 February 2025
नई दिल्ली : बेंगलुरू में एयरो इंडिया शो चल रहा है। इस दौरान आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने यहां डिफेंस इक्यूपमेंट्स की एग्जिबिशन देखी। आर्मी चीफ यहां यूएवी से काफी…
 12 February 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर…
 12 February 2025
नई दिल्ली : भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का जादू तमाम देशों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यूएई, सऊदी अरब, वियतनाम, मिस्र और इंडोनेशिया जैसे देश इसे खरीदने में रुचि…
 09 February 2025
फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की ज्यादातर नसें ब्लॉक हो गई हैं। वह 75 दिनों…
Advt.