Select Date:

अमेरिका में प्लेन-हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 67 की मौत:40 शव बरामद

Updated on 31-01-2025 01:51 PM

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में बुधवार रात यात्री विमान और हेलिकॉप्टर में हुई टक्कर में सभी 67 लोगों की मौत हो गई हैं। अधिकारियों ने सभी की मौत की पुष्टि की है। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए थे।

प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 और हेलिकॉप्टर में 3 लोग सवार थे। CBS न्यूज के मुताबिक अब तक 40 शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद अमेरिकी एयरलाइंस का प्लेन पोटोमैक नदी में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला। प्लेन और हेलिकॉप्टर दोनों के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR या ब्लैक बॉक्स) मिल गए हैं।

वॉशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख जॉन डोनेली ने बताया कि पानी में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पानी काफी गहरा और मटमैला है। इससे गोताखोरों को गोता लगाने में कठिनाई आ रही है। रेस्क्यू में कई दिनों का वक्त लग सकता है।

घटना रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुई। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। हादसा US एयरलाइन्स के CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और सेना के ब्लैक हॉक (H-60) हेलिकॉप्टर के बीच हुआ। अमेरिकन एयरलाइन्स का जेट कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रहा था।

2 रूसी नागरिक भी प्लेन पर सवार थे 

रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक प्लेन में रूस के दो फिगर स्केटर्स येवगेनिया शिश्कोवा और वादिम नौमोव भी सवार थे। दोनों ने 1994 में वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती थी। दोनों शादीशुदा थे।

वे कई साल से अमेरिका में रह रहे थे और आइस स्केटर्स को ट्रेनिंग देते थे। TASS ने आशंका जताई है कि शिश्कोवा और नौमोव के बेटे मैक्सिम भी उसी प्लेन में हो सकते हैं।

ट्रम्प ने हादसे पर ओबामा और बाइडेन की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया

डोनाल्ड ट्रम्प ने हादसे के लिए ओबामा और बाइडेन प्रशासन के दौरान लागू की गई DEI (विविधता, समानता और समावेश) की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। ट्रम्प के मुताबिक इन नीतियों की वजह से एयर हवाई सुरक्षा से जुड़े मानकों से समझौता किया गया, जिसके चलते ये हादसा हुआ।

व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रम्प ने दावा किया DEI प्रोग्राम की वजह से फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी।

ट्रम्प ने पूर्व ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी पीट बटिगिएग पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के पदों पर दिव्यांग और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को भर्ती करने का आरोप लगाया है। ट्रम्प अमेरिका में DEI प्रोग्राम पर पहले ही रोक लगा चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2025
फ्लोरिडा में 33 साल के एक शख्स ने भारतीय मूल की 66 साल की नर्स को बुरी तरह पीटा। हमले में नर्स के चेहरे की हर एक हड्‌डी टूट गई।…
 05 March 2025
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ पिछले हफ्ते उनकी बैठक उस तरह नहीं हुई जैसी होनी चाहिए थी। जेलेंस्की ने इसे…
 05 March 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 अप्रैल से भारत पर जैसा को तैसा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है,…
 12 February 2025
वॉशिंगटन: शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में अराजकता की स्थिति है। जिहादी तत्वों ने इस इस्लामिक देशों में सर उठाना शुरू कर दिया है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय खतरा मंडरा…
 12 February 2025
मॉस्को: रूस के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई Su-57 को पहला विदेशी खरीदार मिल गया है। ऐसे में इस लड़ाकू विमान के एक्सपोर्ट वेरिएंट Su-57E का उत्पादन भी शुरू कर…
 31 January 2025
स्वीडन में मस्जिद के सामने कुरान जलाने वाले प्रदर्शनकारी सलवान मोमिका की बुधवार शाम अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। BBC के मुताबिक 38 साल के सलवान को स्टॉकहोम के…
 31 January 2025
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में बुधवार रात यात्री विमान और हेलिकॉप्टर में हुई टक्कर में सभी 67 लोगों की मौत हो गई हैं। अधिकारियों ने सभी की मौत की…
 31 January 2025
अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क पर यूरोप की सियासत में दखलअंदाजी करने का आरोप लग रहा है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क यूरोप की मुख्य…
 31 January 2025
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गुरुवार शाम भारतीय समय के मुताबिक 6 बजकर 30 मिनट से स्पेसवॉक शुरू किया। इस दौरान…
Advt.