Select Date:

सूर्या की बैटिंग पर भड़के इंग्लैंड के पूर्व कप्तान:माइकल वॉन ने कहा- हर गेंद को बाउंड्री पर नहीं मार सकते

Updated on 30-01-2025 05:22 PM

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल ने इंडियंन कैप्टन सूर्यकुमार यादव की बैटिंग की आलोचना की है।

50 साल के इंग्लिश कमेंटेटर ने क्रिकबज पर कहा- 'आप हर गेंद को बाउंड्री पर नहीं भेज सकते और इस दौर के कुछ खिलाड़ियों में इतना कौशल और प्रतिभा है कि वे सोचते हैं कि वे ऐसा कर सकते हैं। लेकिन यह संभव नहीं है।'

सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 7 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। वे शुरुआती तीन मैचों में 8.66 की औसत से कुल 26 रन ही बना सके हैं।

माइकल वॉन की पूरी बात...

QuoteImage

कुछ बार से ऐसा हो रहा है कि वे सॉफ्ट डिसमिसल्स पर आउट हो रहे हैं। जब आप कहते हैं कि हमेशा आक्रामक रहो, तो इसका मतलब है कि सही गेंद पर आक्रामक होना है। आप हर गेंद को बाउंड्री पर नहीं भेज सकते हैं। इस दौर के कुछ खिलाड़ियों में इतना कौशल और प्रतिभा है कि वे सोचते हैं कि वे ऐसा कर सकते हैं, लेकिन यह संभव नहीं है।

QuoteImage

उन्होंने कहा-

QuoteImage

SKY (सूर्यकुमार यादव) को यह कहने की जरूरत होगी, 'ठीक है, मुझे खुद को सेट करने के लिए लगभग 15 गेंदों की जरूरत है। अंदर जाकर मुझे मैदान के डायमेंशन (आयमों) को देखना होगा। उनके पास जाकर बाउंड्री हिटिंग मोड में आकर आक्रमक क्रिकेट खेलने का गेम है, जिसे हम जानते हैं कि वे ऐसा कर सकता है।

QuoteImage

इंग्लैंड ने 26 रन से जीता था तीसरा मैच

इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 रन से जीता था। राजकोट में मंगलवार, 29 जनवरी को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड से 172 रन का टारगेट मिला, लेकिन भारतीय बैटर्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बना सके थे। इस मैच में 5 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

1-2 से पिछड़ रही है इंग्लिश टीम

इंग्लैंड की टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है। चौथा मैच 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। भारत ने पहला 7 और दूसरा टी-20 7 विकेट से जीता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 February 2025
नई दिल्ली: टीम इंडिया अब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से तैयार है। टूर्नामेंट से पहले जिस फाइनल स्क्वॉड का ऐलान होना था वो भी हो चुका है। बुरी खबर…
 12 February 2025
सिडनी: वनडे विश्व विजेता नियमित कप्तान पैट कमिंस, दिग्गज ऑलराउंडर मिचेल मार्श, तूफानी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेलेंगे। चोट की वजह से ये…
 12 February 2025
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के युवा ऑफ स्पिनर एएम गजांफर कमर के निचले हिस्से में फ्रेक्चर के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल दोनों से बाहर हो गए हैं । अफगानिस्तान क्रिकेट…
 12 February 2025
अहमदाबाद: भारतीय टीम के चाहने वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहा। एक ओर कटक में शतक जड़कर फॉर्म में वापसी का संकेत देने वाले टीम इंडिया के कप्तान…
 12 February 2025
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में इस वक्त भिड़ रही है। इस सीरीज में पहले ही टीम इंडिया 2-0 से अजेय बढ़त ले चुकी है। तीसरे…
 12 February 2025
अहमदाबाद: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक रन पर आउट हुए तो उपकप्तान ने मोर्चा संभाला और शतक ठोक दिया। शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में करियर का 7वां शतक…
 30 January 2025
MI केप टाउन ने SA20 लीग 2025 के 25वें मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 10 विकेट से हरा दिया। बुधवार को न्यूलैंड्स में केप टाउन ने टॉस जीतकर पहले…
 30 January 2025
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव 30 जनवरी से मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलते नजर आएंगे। उन्हें यूपी की रणजी टीम में शामिल किया गया है। UPCA ने बुधवार को…
 30 January 2025
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल ने इंडियंन कैप्टन सूर्यकुमार यादव की बैटिंग की आलोचना की है।50 साल के इंग्लिश कमेंटेटर ने क्रिकबज पर कहा- 'आप हर गेंद को बाउंड्री पर…
Advt.