भारती सिंह-उर्फी को भी समन, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी से पूछताछ, विदेश में हैं समय रैना
Updated on
12-02-2025 02:45 PM
'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में माता-पिता को लेकर किए गए अश्लील कमेंट मामले में मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। साइबर सेल ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि कुल 30-40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अब ताजा जानकारी ये है कि शो के 'मेंबर्स ओनली' के अब तक जारी सभी छह एपिसोड में आए सारे जजों के नाम प्राथमिकी दर्ज हुई है। मुंबई पुलिस ने मामले में भारती सिंह, उर्फी जावेद, राखी सावंत, दीपक कलाल, रैपर रफ्तार, हर्ष लिम्बाचिया समेत सभी 30-40 आरोपियों को समन जारी किया है। इस बीच बुधवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने पुलिस में अपना बयान दर्ज करवाया है। एक दिन पहले मंगलवार को ही आशीष चंचलानी भी बयान दर्ज करवा चुके हैं।
बताया जाता है कि केस दर्ज होने के बाद अपूर्वा मखजी मंगलवार, 11 फरवरी को भी देर शाम खार पुलिस स्टेशन अपना बयान दर्ज करवाने पहुंची थीं। लेकिन देर शाम होने के कारण उन्हें सुबह आने के लिए कहा था। पुलिस ने अपूर्वा से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के छठे एपिसोड को लेकर पूछताछ की है, जिसमें यूट्यूबर रणवीर अल्लाबादिया ने पैरेंट्स को लेकर अश्लील कमेंट किया था। इस एपिसोड में शो के होस्ट समय रैना, अपूर्वा और आशीष के अलावा जसप्रीत सिंह भी जज के तौर पर मौजूद थे।
रणवीर अल्लाबादिया से कभी भी हो सकती है पूछताछ
इस मामले में पहली FIR असम में दर्ज हुई थी। जांच के लिए असम पुलिस की एक टीम भी मुंबई पहुंची है। हालांकि, अभी तक रणवीर अल्लाहबादिया से पूछताछ नहीं हुई है। पुलिस ने मंगलवार को वर्सोवा इलाके में उनके घर जाकर समन थमाया था। समझा जाता है कि रणवीर बुधवार शाम तक, या फिर गुरुवार को खार स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवाएंगे।
विदेश में हैं समय रैना, वकील ने कहा- 17 मार्च को लौटेंगे
दूसरी ओर, समय रैना इस वक्त देश के बाहर हैं। बुधवार सुबह समय के वकील को साइबर सेल थाने में देखा गया। वकील ने बताया कि कॉमेडियन समय रैना विदेश में हैं और 17 मार्च को वापस लौटेंगे। उन्होंने अपने वकील के जरिए जांच अधिकारी के बयान दर्ज करवाने में देरी के लिए खेद जताते हुए समय मांगा है। समय के वकील ने साइबर सेल से कॉमेडियन का ट्रेवल टिकेट और शो शेड्यूल सबमिट किया है। इस बीच समय रैना का एक सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें वह चेस खेलते हुए दिख रहे हैं।
पुलिस को समय के लौटने का इंतजार, उन्हीं के पास है अनकट फुटेज
फिलहाल, खार पुलिस ने सभी आरोपियों से संपर्क किया है। रणवीर अल्लाहाबादिया के मैनेजर से भी संपर्क किया गया है। पुलिस 'बुकमाय शो' से भी संपर्क करेगी और उस शो में दर्शक के तौर पर शामिल लोगों की लिस्ट मांगेगी। यह एपिसोड बीते साल 14 नवंबर को शूट किया गया था, जिसे 8 जनवरी को 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के मेंबर्स ओनली यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। पुलिस को समय रैना के लौटने का इंतजार है, क्योंकि उनके पास ही इसका अनकट वीडियो है, जिसे पुलिस जब्त करेगी।
असम के मुख्यमंत्री ने दी थी FIR की जानकारी
सोमवार, 10 फरवरी को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में FIR की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि गुवाहाटी पुलिस ने कुछ यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर- आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना के खिलाफ केस दर्ज किया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी जारी किया समन
इधर, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने अपमानजनक टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य को समन जारी किया है। आयोग ने सभी से 17 फरवरी को NCW में सुनवाई के लिए पेश होने के निर्देश दिए हैं।
संसदीय समिति भी भेज सकती है समन
भद्दे कमेंट का यह मामला संसद तक पहुंच चुका है। मंगलवार को शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी समेत कई सांसदों ने संसद की IT समिति से शिकायत कर एक्शन की मांग की है। साथ ही ऐसे शोज के ऊपर गाइडलाइन जारी करने की गुजारिश की है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर अपशब्दों का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि रणवीर अल्लाबादिया के पॉडकास्ट पर बड़े-बड़े राजनेता पहंचे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवॉर्ड भी दिया है। ऐसे में एक जिम्मेदार व्यक्ति से इस तरह की उम्मीद नहीं की जाती है।
AICWA ने अमित शाम हो लिखी चिट्ठी
इन सब के बीच ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' और कॉमेडियंस पर कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है और शो पर बैन लगाने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह के फूहड़ शोज देश के युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं।
एक्ट्रेस-मॉडल रोजलिन खान लगातार हिना खान पर कटाक्ष कर रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कहा था कि हिना कैंसर के बारे में गलत…
साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी विवादों में फंस गए हैं। उन्होंने 'ब्रह्म आनंदम' फिल्म की प्री-रिलीज इवेंट में अपनी 'सेक्सिस्ट' बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब…
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'परम सुंदरी' की शूटिंग कर रहे हैं। यह पहली बार है, जब दोनों एकसाथ पर्दे पर नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर…
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अगली बड़ी रिलीज है। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी पर बनी इस फिल्म की तगड़ी…
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छावा' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान ही रश्मिका…
सुपरस्टार प्रभास की झोली में इस वक्त बैक-टू-बैक कई बेहतरीन फिल्में हैं। वह जहां प्रशांत नील की 'सलार पार्ट 2' में नजर आने वाले हैं, वहीं उनकी 'द राजा साब',…
टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' में इस हफ्ते हंसी के ठहाके गूंजने वाले हैं, क्योंकि हॉट सीट पर होंगे फेमस कॉमेडियन समय रैना और तन्मय भट्ट। इनके…